देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता हीरो मोटोकॉर्प ने मई 2025 की मासिक बिक्री रिपोर्ट जारी कर दी है। कंपनी ने इस महीने घरेलू बाजार में कुल 4,88,499 यूनिट्स की बिक्री की, जो पिछले साल मई 2024 की तुलना में 2.11% की बढ़ोतरी है (मई 2024: 4,78,408 यूनिट्स)।
कंपनी की इस मामूली लेकिन स्थिर ग्रोथ के पीछे मुख्य वजह रही उसकी मजबूत पकड़ वाले कम्यूटर सेगमेंट और इलेक्ट्रिक स्कूटर Vida की मांग में आया उछाल। हालांकि, प्रीमियम मोटरसाइकिल्स और कुछ स्कूटर्स की बिक्री में भारी गिरावट भी दर्ज की गई।
टॉप सेलिंग मॉडल्स ने बनाए रिकॉर्ड
- Hero Splendor, जो वर्षों से भारत की सबसे भरोसेमंद कम्यूटर बाइक मानी जाती है, ने 3,10,335 यूनिट्स की बिक्री के साथ एक बार फिर अपना दबदबा कायम रखा।
- HF Deluxe की मांग में जबरदस्त 23.67% की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिसकी कुल बिक्री रही 1,07,768 यूनिट्स।
- हीरो की इलेक्ट्रिक पेशकश Vida EV ने भी कमाल किया, 8,361 यूनिट्स के साथ 129.70% की ग्रोथ दिखाई।
- स्कूटर सेगमेंट में Destini 125 (15,018 यूनिट्स) और Pleasure (8,128 यूनिट्स) की बिक्री में क्रमशः 31.41% और 29.53% की बढ़ोतरी हुई।
- हाल ही में लॉन्च हुई Xtreme 125R को युवाओं ने पसंद किया, जिससे इसकी बिक्री 16,602 यूनिट्स तक पहुंची (↑15.89%)।
प्रीमियम बाइक्स और स्कूटर की हालत खराब
हालांकि जहां एक ओर एंट्री-लेवल और EV सेगमेंट ने कंपनी की ग्रोथ में योगदान दिया, वहीं दूसरी ओर प्रीमियम सेगमेंट की मोटरसाइकिल्स ने निराश किया।
- Glamour की बिक्री में 95% से ज्यादा गिरावट रही, और सिर्फ 911 यूनिट्स बिक पाईं।
- Xpulse (2,407 यूनिट्स), Xtreme 160/200 (623 यूनिट्स), और Karizma 210 (72 यूनिट्स) की बिक्री में भी बड़ी गिरावट देखी गई।
- कंपनी की हालिया फ्लैगशिप Mavrick 440 पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुई, जिसकी सिर्फ 5 यूनिट्स ही बिक पाईं।
नए लॉन्च की स्थिति
हीरो की नई बाइक Xtreme 250R ने अपनी पहली महीने में 477 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की। हालांकि कंपनी की पुरानी स्कूटर Maestro की बिक्री शून्य रही, जो इस मॉडल के बंद होने का संकेत है।
Read Also: अब और स्मार्ट बनी KTM 390 Adventure X, नए इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स के साथ हुई लॉन्च