BiharBuzz Patna: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वित्त मंत्री के रूप में विधानसभा में बिहार का बजट 2024 – 25 का पेश किया। बजट में महिलाओं एवं युवाओं को सशक्त बनाने पर जोर दिया गया है। इस बार बजट के पिटारे में सबसे ज्यादा घोषणाएं युवाओं एवं महिलाओं के लिए की गई है। वहीं इस बार शिक्षा बजट भी बढ़ाया गया है। वित्त मंत्री के रूप में बजट पेश करते हुए सम्राट चौधरी ने सदन में 2 लाख 78 हजार 752 रूपये का करोड़ का बजट पेश किया जो पिछले बजट से 7% अधिक है। बजट में किसानों के लिए कई बड़ी घोषणाएं की गई है। बजट में महिला किसानों को भी आधुनिक टेक्नोलॉजी की ट्रेनिंग देने का लक्ष्य रखा गया है। 10 लाख परिवारों को पशुपालन से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं बिहार में 7000 किलोमीटर ग्रामीण सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। व्यापार मंडल में 460 गोदाम का भी निर्माण करने का लक्ष्य रखा गया है।
बिहार का वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट का मुख्य बिंदु
कुल बजट – 278725.72 करोड़
विभागवार बजट
शिक्षा विभाग – 52639.03
स्वास्थ्य विभाग – 14932
कृषि विभाग – 3600.92
ग्रामीण विकास -14296.71
समाज कल्याण – 8238.57
शहरी विकास – 11298.72
जल संसाधन – 4398.52
पथ निर्माण – 5702.81
भवन निर्माण -5012.65
वित्त विभाग – 2734.50
राजस्व,भूमि सुधार – 1871.48
योजना विकास – 2216.48
PHED – 1848.22
उद्योग विभाग – 1833.09
एससी एसटी कल्याण – 1802.73
पशु मत्स्य – 1631.35
विधि विभाग – 1315.13
पंचायती राज – 11025.84
गृह विभाग – 16323.83
ऊर्जा विभाग – 11422.68
आपदा प्रबंधन – 5276.25
श्रम संसाधन – 1226.42
खाद्य उपभोक्ता – 1250.20
सहकारिता – 1209.36
विज्ञान प्रद्योगिकी – 1072.31
सामान्य प्रशासन – 1032.82
लघु जल संसाधन – 1030.95
मद्य निषेध,निबंधन – 674.55
पर्यटन – 462.44
परिवहन – 451.46
कला संस्कृति – 260
सूचना जनसंपर्क – 254.24
खेल विभाग – 183.20
गन्ना उद्योग – 123.80
बीपीएससी – 98.92
निगरानी – 45.60
संसदीय कार्य – 9.87
सूचना प्रावादिकी – 278.44
कुल बजट का आकार – 278725.72.
यह बजट पिछले वित्तीय वर्ष से16840.320 करोड़ रुपए अधिक है.