अरविंद कुमार सिंह,गया
कोलकाता की घटना को लेकर जहां प्रतिदिन विरोध हो रहा है,पर बिहार में दरिंदों को कोई फर्क नहीं पड़ता दिख रहा है। गया जिले में गत एक सप्ताह में तीन मासुम बच्ची हवस के भुखे भेड़ियों के शिकार हो गयी है। ताज़ा मामला गया जिले के शेरघाटी की है। जहां दरिंदों ने पांच साल के मासुस बच्ची के साथ दो लोगों ने दरिंदगी करने के बाद हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया।
क्या है पुरा मामला
शेरघाटी थाना क्षेत्र के एक गांव में 5 वर्षीय बच्ची अपने मां के साथ सोई हुई थी। इसी दौरान गांव के ही संदीप एवं गौतम दो लड़के उसे उठाकर नदी किनारे लेजाकर दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दिया। आरोपियों ने बच्ची का शव को नदी किनारे फेंक दिया था। शव को सुबह नदी से बरामद किया गया है। वहीं पीडीता की बड़ी बहन शौच के लिए नदी की तरफ गयी तो दोनों लड़कों को देखकर शोर मचाया। मौके पर पहुंचे गांव वालों ने रात में ही घटना को अंजाम देने वाले दो लड़के संदीप और गौतम को पकड़ कर पहले जमकर धुनाई की। वहीं घटना की सुचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को अपने कब्जे में किया। गौतम शराब के नशे में धुत्त था।
पीड़िता की मां ने बताया कि छोटी बेटी मेरे साथ सोई हुई थी। घर की बड़ी बेटी पड़ोस के घर में झूमर गाने के लिए गई हुई थी। रात करीब दस बजे 5 वर्षीय बेटी को सोये हुए हाल में कोई उठा कर ले गया। जब नींद टूटी तो देखा बेटी जो साथ मे सोई थी वह गायब है। उसकी खोजबीन शुरू की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। इसी बीच नदी किनारे से गांव वालों के शोर सुनाई दिया। पता चला कि बड़ी बेटी झूमर गाने के बाद नदी में शौच के लिए गई थी। वहां लड़के को देख कर वह शोर मचाई तो गांव वाले मौके पर पहुंचे दो लड़के को पकड़ लिया। उसे गांव में लाकर पिटाई की तो उसने स्वीकार किया कि सोई हुई बच्ची को वह उठा कर ले गया और उसके साथ रेप कर जान से मार दिया। शव नदी किनारे पड़ा हुआ है। रात में ही शव को गांव वालों खोजना शुरू किया। लेकिन शव सुबह नदी के दूसरे किनारे पर मिला। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। घटना स्थल से बच्ची के अंग पत्र मिले हैं। पुलिस ने उसे जब्त कर लिया है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए गया भेजा गया है।
क्या कहते हैं पुलिस पदाधिकारी
शेरघाटी थानाध्यक्ष अजित कुमार ने बताया कि शेरघाटी पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
फतेहपुर में घट चुकी है घटना
शेरघाटी के पहले गया के फतेहपुर में भी दुष्कर्म की दो घटनाएं हो चुकी है। हालांकि गया पुलिस ने दोनों मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को घटना के 12 घंटे के अंदर ही धर दबोच लिया। 27 अगस्त को प्रखंड के टैगनी गांव में एक लड़की से दुष्कर्म के आरोप में रंजीत कुमार को गिरफ्तार किया गया। वहीं 30 अगस्त को प्रदेश भाजपा अनुसूचित मोर्चा के उपाध्यक्ष नरेश राम तुरी को गांव की एक मानसिक दिव्यांग के साथ दुष्कर्म की घटनाएं के बाद घटना का फोटो एवं वीडियो वायरल करने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।