Biharbuzz Gaya: गया के फतेहपुर प्रखंड प्रमुख पद के लिए चल रहे चर्चा पर गुरुवार को विराम लग गया। पूर्व प्रमुख अनीता देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी रीना देवी को 5 मतों से पराजित किया। वहीं रंधीर यादव ने अपने प्रतिद्वंदी दिलीप यादव को 6 मतों से शिकस्त देते हुए उपप्रमुख पद पर जीत हासिल कर लिया। फतेहपुर प्रखंड में 25 पंचायत समिति हैं। इनमें से 24 पंचायत समिति सदस्य ने ही चुनाव के दौरान भाग लिया। सदर अनुमंडल कार्यालय के सभागार में नामांकन की प्रक्रिया हुई। प्रमुख पद के लिए मोरहे पंचायत के पंचायत समिति सदस्य अनीता देवी एवं नगवा पंचायत के पंचायत समिति सदस्य रीना देवी ने नामांकन कराया। अनीता देवी के पक्ष में 14 पंचायत समिति सदस्यों ने मतदान किया। वही रीना देवी के पक्ष में 9 सदस्यों ने मतदान किया। जिसमे एक मत रद्द हो गया। उपप्रमुख के लिए रणधीर यादव को 15 वोट तथा दिलीप यादव को 9 वोट ही प्राप्त हुए। आपको बता दें पिछले बार रंधीर यादव को 1 मत से हार का सामना करना पड़ा था।
अनिता दुसरी बार बनीं प्रमुख
डुमरीचटटी की रहने वाले अनिता देवी मोरहे पंचायत का प्रतिनिधित्व करती हैं। अनीता देवी 2016 से 2021 तक फतेहपुर प्रखंड प्रमुख रह चुकी है। दूसरी बार 2021 में ही प्रमुख पद के लिए चुनाव मैदान में अनीता देवी उतरी थी। हालांकि वह चार मतों से पराजित हो गई थी। अनीता देवी के प्रमुख बनाने में उनके पति मनोज साव का बड़ा योगदान था। हालांकि 2023 में अचानक मनोज साव की मौत हो जाने के बाद अनीता देवी अकेले ही राजनीति में संघर्ष करती रही। पति के खोने के 1 साल के अंदर ही दूसरी बार फतेहपुर प्रखंड प्रमुख बनकर इतिहास बनाया है। बीबी