बिहार ऑटोमोबाइल टेक्नोलॉजी शेयर बाज़ार पटना भागलपुर कटिहार पूर्णिया बेगुसराय लाइफस्टाइल मनोरंजन अन्य जिला

Bihar News: बैंक से लौट रही बुजुर्ग महिला का पर्स छीनकर फरार हुए बदमाश

Published on: जून 12, 2025
woman robbery in Bihar

कैमूर/भभुआ: बिहार के कैमूर जिले में अपराधियों ने एक बार फिर से कानून व्यवस्था को चुनौती दी है। भभुआ-मोहनिया पथ पर स्थित बबूरा पुल के पास पल्सर बाइक पर सवार दो बदमाशों ने दिनदहाड़े एक बुजुर्ग महिला का पर्स छीन लिया और मौके से फरार हो गए।

महिला की पहचान भभुआ थाना क्षेत्र के परसिया गांव निवासी झिंगुर तिवारी की 65 वर्षीय पत्नी गमका देवी के रूप में हुई है। वह अपने नाती पीयूष तिवारी के साथ मध्य बिहार ग्रामीण बैंक से एक लाख रुपये निकाल कर बाइक से घर लौट रही थीं।

जैसे ही वे बबूरा पुल के पास पहुंचे, तभी पल्सर बाइक पर सवार दो अज्ञात युवक मुंह बांधे हुए आए और गमका देवी के हाथ से पर्स छीन लिया। लूट के दौरान महिला का संतुलन बिगड़ गया और वह बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को सदर अस्पताल भभुआ लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों की टीम उनकी देखरेख में जुटी हुई है।

नाती पीयूष तिवारी ने बताया:

“हम बैंक से पैसे निकाल कर घर जा रहे थे, तभी दो लोग अचानक पीछे से आए और पर्स छीन लिया। दादी गिर पड़ीं और उन्हें चोट लग गई। बहुत डरावना अनुभव था।”

इस वारदात ने स्थानीय लोगों में डर का माहौल बना दिया है। पुलिस को सूचना दे दी गई है और बदमाशों की तलाश जारी है।

Read also: बिहार कृषि विश्वविद्यालय में आम मेला आज से शुरू, 100 से अधिक किसान दिखाएंगे अपनी खास किस्में

Suraj Kumar

सूरज कुमार एक experienced media professional और BiharBuzz के founder हैं। कई सालों तक मीडिया क्षेत्र में काम करने के बाद, उन्होंने बिहार को focus करते हुए एक authentic और impactful news portal की शुरुआत की है, जिसका मकसद है – सच और सरोकार से जुड़ी ख़बरें लोगों तक पहुँचाना।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now