बिहार ऑटोमोबाइल टेक्नोलॉजी शेयर बाज़ार पटना भागलपुर कटिहार पूर्णिया बेगुसराय लाइफस्टाइल मनोरंजन अन्य जिला

बक्सर में भाजपा ने शुरू किया वृक्षारोपण अभियान, सुशासन के 11 साल पूरे होने पर लिया पर्यावरण बचाने का संकल्प

Published on: जून 22, 2025
Buxer BJP News

बक्सर: भारतीय जनता पार्टी नगर कमेटी द्वारा सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूरे होने के अवसर पर वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की गई। नगर पश्चिमी के चरित्रवन शक्तिकेंद्र (बूथ संख्या 1) पर अभियान का नेतृत्व भाजपा नगर अध्यक्ष अजय कुमार वर्मा ने किया।

अभियान के अंतर्गत एमवी कॉलेज, चित्रईश्वर महादेव मंदिर परिसर, और आईटीआई फील्ड में पौधारोपण किया गया।

नगर अध्यक्ष अजय वर्मा ने कहा,

“आज पर्यावरण की रक्षा सबसे बड़ी जरूरत है। जिस तरह हम सांस लेते हैं, उसी तरह पेड़ हमें जीवनदायिनी ऑक्सीजन देते हैं। अब समय आ गया है कि हर नागरिक पेड़ लगाने का संकल्प ले।”
उन्होंने यह भी कहा कि यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों की सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की प्रेरणा से संचालित हो रहा है।

इस मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हिमांशु चतुर्वेदी, जिला उपाध्यक्ष पुनीत सिंह, अमरेंद्र पांडेय, नगर महामंत्री पवन चौरसिया, अजय श्रीवास्तव उर्फ ढून्नु लाल, डॉ प्रियरंजन चौबे, चिन्मय झा, पवन दूबे सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Read Also: Bihar News: “दामाद और मेहरारू आयोग” पर हमले से गरमाई बिहार की सियासत, मांझी ने दिया तंज भरा बयान

Suraj Kumar

सूरज कुमार एक experienced media professional और BiharBuzz के founder हैं। कई सालों तक मीडिया क्षेत्र में काम करने के बाद, उन्होंने बिहार को focus करते हुए एक authentic और impactful news portal की शुरुआत की है, जिसका मकसद है – सच और सरोकार से जुड़ी ख़बरें लोगों तक पहुँचाना।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now