बिहार बज: राजनीतिक घटनाक्रम के तहत रविवार को बड़ा उलट फेर देखने को मिला। भाजपा ने राज्यसभा में खाली हो रहे दो सीटों के लिए महिला मोर्चा की अध्यक्ष डॉक्टर धर्मशिला गुप्ता एवं पार्टी के उपाध्यक्ष डॉ भीम सिंह को राज्यसभा के लिए नामित किया है। उनके नाम सामने आने के बाद बिहार से सुशील मोदी का राज्यसभा में दूसरी बार जाना संभव नहीं दिख रहा है। सुशील मोदी 33 साल तक भाजपा के विधायक सांसद एवं एवं केंद्र में मंत्री रहे हैं। वहीं तीन बार बिहार के उप मुख्यमंत्री रहे। राज्यसभा के लिए नामित नहीं होने के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि सुशील मोदी की राजनीति पारी का अंत हो गया है।
गौरतलब हो,कि बिहार में भाजपा की मजबूती देने के लिए सुशील मोदी ने काफी प्रयास किया था। उनके प्रयास के कारण ही बिहार में बीजेपी एक बड़ा कुनबा बना है।